शिव मंदिर, एमसी कॉलोनी में नवरात्रों पर माता की चौकी 13 को

हिसार, 8 अप्रैल : श्रीशिव मंदिर ट्रस्ट, एमसी कॉलोनी के तत्वाधान में नवरात्रों के उपलक्ष में 9 अप्रैल को माता की अखंड ज्योतें प्रज्जवलित की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्रों के पहले दिन सैंकड़ों अखंड ज्योतें प्रज्जवलित की जाएंगी। पूरे नवरात्रों के दौरान सुबह-शाम माता की आरती की जाएगी। 13 अप्रैल को सायं 7 बजे मंदिर प्रांगण में माता की चौकी लगाई जाएगी। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के रुप में भाग लेंगे। माता की चौकी में हिसार से भजन गायक राजेंद्र काका, बरवाला से पूजा सांवरिया व मां की भावना महामाई का गुणगान करेंगे। नवरात्रों के समापन पर हवन यज्ञ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.