हिसार, 8 अप्रैल : मॉडल टाऊन स्थित श्री आद्य शक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव अति श्रद्धा व हर्षाेल्लास के साथ 9 से 17 अप्रैल मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पीठ के संयोजक राजमल काजल व प्रवक्ता रमेश चुघ ने बताया कि इस शुभावसर पर श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित आध्यात्मिक प्रवचनों का भी आयोजन होगा। पीठ की संस्थापक महामंडलेश्वर संतोषी माता जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी रसमयी वाणी से प्रवचनों का रसास्वादन हर रोज 4 बजे से कराएंगी। पूजा व पाठ हरिद्वार से पधारे वैदिक विद्वानों द्वारा प्रात: 9 बजे से होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से इस शुभावसर पर लाभ उठाते हुए पुण्य के भागी बनने का निवेदन किया है।
Leave a Reply