हिसार। सेक्टर 16-17 स्थित इंडस आरपीएस स्कूल में रविवार 21 जनवरी को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
स्कूल निदेशक सुभाष श्योराण ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार 21 जनवरी को दोपहर तीन बजे होगा। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्ष डॉ. एकता सिंधु एवं प्राचार्य श्रीमति नीलम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें अनेक गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।
Leave a Reply