नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े मेहनती व संघर्षशील कार्यकर्ता : कैप्टन भूपेन्द्र

नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े मेहनती व संघर्षशील कार्यकर्ता : कैप्टन भूपेन्द्र

हिसार, 15 मार्च : भाजपा प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े मेहनती व संघर्षशील कार्यकर्ता है, जिन्होंने हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि नायब सिंह सैनी पार्टी के युवा, सुलझे हुए व ईमानदार कार्यकर्ता है, जिन्होंने मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए नायब सिंह सैनी ने हमेशा संगठन की मजबूती के लिए काम किया और जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, तब पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता में अलग ही उत्साह देखा गया। अब जैसे ही नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान सौंपी गई है, जो कार्यकर्ताओं का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने नायब सिंह सैनी का मुख्यमंत्री के रूप में चयन करके आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है क्योंकि भाजपा में ही आम कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.