हिसार, 15 मार्च : गुरु महाराज के आशीर्वाद से श्रीराम शरणम आश्रम, अर्बन एस्टेट-।। हिसार को बने हुए 28 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आश्रम के प्रांगण में 16 व 17 मार्च को सामूहिक जाप, भजन संध्या व अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम के सेवादार एल.डी. पोपली ने बताया कि 16 मार्च को प्रात: 5:30 बजे 28 घंटे का जाप प्रारंभ होगा तथा 6:00 बजे से 6:30 बजे तक सामूहिक जाप और फिर आगे बारी-बारी से जाप चलता रहेगा। इसी दिन शाम को 7:00 से 8:00 तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक भजन गायक भजनों की वर्षा करेंगे। 28 घंटे का जाप 17 मार्च को सुबह 9:30 बजे संपन्न होगा। इसके बाद 9:30 बजे से 11:00 तक अमृतवाणी सत्संग होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Leave a Reply