कहा-प्रशासन ने जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो सड़कों पर उतरेंगे
हिसार, 17 अप्रैल : जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान व उपाध्यक्ष जंगी सरपंच ने मंदिर की आड़ में शिक्षा के मंदिर विद्यालय पर जबरन कब्जे व विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ दुव्र्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही व इस ममाले में प्रशासन से तुरंत दखल दिए जाने की मांग की है। संजय चौहान ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनाज मंडी के भवन पर साथ लगते मंदिर के लोगों द्वारा जबरदन कब्जा किए जाने का विरोध जताते हुए कहा कि मंदिर के कारण शिक्षा के मंदिर को जहां से ज्ञान का उजाला फैलता है उसे बंद करवाना जाना निंदनीय है। मंदिर समिति जहां तक मंदिर की जमीन है उसकी जद में रहकर अपने निर्माण व अन्य गतिविधियां करें लेकिन मंदिर के विस्तार के लिए विद्यालय की जमीन को जबदन हथिया लेने बेहद गलत है।
संजय चौहान व जंगी सरपंच ने बताया कि मंदिर समिति के लोगों द्वारा स्कूल में घुसकर तोडफ़ोड़ की गई तथा स्कूल की अध्यापिकों से भी दुव्र्यवहार किया है जिसकी शिकायत स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने पुलिस चौकी में लिखित में दी है। मुख्य अध्यापिका ने शिकायत में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि उन्हें लंबे समय से परेशान किया जा रहा है स्कूल का एक गेट उखाड़कर वहां जबरन जाली लगा दी गई है, स्कूल के अधिकतर खिड़की दरवाजे भी उखाड़ लिए गए हैं, स्कूल की बच्चियों की टॉयलेट को भी मंदिर समिति ने अपने कब्जे में ले लिया है। गत दिवस समिति के लोगों ने स्कूल में घुसकर स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ बदतमीजी की ओर उनका फोन भी छीन लिया। स्कूल में गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं मंदिर समिति की हरकतों के चलते लगभग दो दर्जन अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इस स्कूल से हटवाकर दूसरे स्कूल में करवा चुके हैं।
जय भीम आर्मी चेयरमैन व उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सरासर गलत है मंदिर अपनी जगह सही है, लेकिन उसके लिए विद्यालय को बंद करना सही नहीं है। जय भीम आर्मी इस पर कड़ा विरोध व्यक्त करती है। संजय चौहान ने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन इस संबंध में तुरंत संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। यही प्रशासन ने जल्द ही इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया तो जय भीम आर्मी अन्य संगठनों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply