विधायक विनोद भयाना ने ढाणी केंदु गांव में  25 लाख लागत के 10 एकड़ लंबे खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

विधायक विनोद भयाना ने ढाणी केंदु गांव में  25 लाख लागत के 10 एकड़ लंबे खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

हांसी, 1 मार्च : विधायक विनोद भयाना ने शुक्रवार को ढाणी केंदु गांव में खेतों के 10 एकड़ लंबाई के कच्चे रास्ते को पक्का बनाने के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। श्री भयाना ने इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि इस रास्ते को मनरेगा योजना के तहत 25 लाख रुपए की धनराशि खर्च कर पक्का करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की निर्धारित समय अवधि में रास्ते को पक्का करने का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से ढाणी केंदु तथा गांव से बाहर ढाणियों में रहने वाले लोग इस रास्ते को पक्का करवाने की मांग कर रहे थे आज लोगों की यह मांग पूरी हो गयी है, अब लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा मुहैया होगी वहीं ढाणियों में रहने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी विधालय जाने के लिए बढिय़ा पक्का रास्ते मुहैया हो जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने के लिए बसें भी अब इस रास्ते के माध्यम से उनके घरों तक पहुंच सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.