टिकटों में सभी वर्गों के सम्मान से मिशन हरियाणा फतेह की ओर जेजेपी : नैना चौटाला
हिसार, 30 अप्रैल : जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने शहर में अब तक 300 से ज्यादा कार्यक्रम किए हैं। इसी कड़ी में हिसार के प्रसिद्ध राम चाट भण्डार के संचालक अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। राजगुरु मार्केट, चौधरी मार्केट, पुजा मार्केट के दर्जनों व्यापारियों ने भी जेजेपी का दामन थामा। जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने राम चाट भण्डार के मालिक अनिल वर्मा, बिट्टू वर्मा, नितू वर्मा और चौधरी मार्केट के प्रधान सोनू छाबड़ा को पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित बूरा, जेजेपी शहरी हलका अध्यक्ष तरुण गोयल, प्रमोद जैन, प्रहलाद सैनी, जीतेन्द्र भ्याणा, वीरेंद्र चौधरी भोजराज, राजेंद्र चुटानी, रवि आहूजा, मोहित अरोड़ा, गुड्डू लहंगावाला, नरेंद्र कुकरेजा, विपिन गोयल, सरवन बागड़ी, सज्जन लावट, दीपक गोयल, कपिल जिंदल, योगेश आर्य आदि मौजूद रहे।
जननायक जनता पार्टी की ओर से हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। जेजेपी ने टिकट वितरण में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है। महिलाओं, युवाओं, एससी, ओबीसी सहित प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर जेजेपी हरियाणा फतेह के मिशन पर चल पड़ा है। अब कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की ड्यूटी है कि वो घर-घर जाकर वोट मांगे और चाबी का निशान हर मतदाता तक पहुंचाए। यह बात जेजेपी की हिसार लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती नैना सिंह चौटाला ने आज नलवा हलका के आर्यनगर, शाहपुर व हिसार के शहर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कही। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह पर जेजेपी कैंडिडेट का फूल मालाएं पहनाकर, पुष्प वर्षा से व जयघोष के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस, भाजपा व इनेलो पार्टी छोड़ कर जेजेपी का पटका पहन पार्टी में आस्था जताई व हिसार से प्रत्याशी नैना चौटाला को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

Leave a Reply