चंडीगढ़, 21 मार्च : हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए नूंह जिला में सिकरावा रोड पर गांव गुलालता के नजदीक से नशा तस्करी में संलिप्त एक टाटा कैंटर को जब्त किया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से 596 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी मार्किट कीमत लगभग 89 लाख 43 हजार रूपये आंकी गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इसके लिए अपराध जांच शाखा पुन्हाना की टीम को बधाई दी है। निरीक्षक संदीप प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना ने बताया कि नूंह जिले के सिकरावा रोड़ पर दबीश देकर कैंटर से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है।
596 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
Leave a Reply