हिसार, 21 मार्च : कर्म कल्याणी संगठन द्वारा सनातन धर्म मंदिर, मॉडल टाउन में होली का सत्संग मंदिर प्रधान गीता भल्ला की देखरेख में हुआ। बच्चों में शामिल विहान, नायरा, पूजा, अर्चना, मनस्वी एवं गुड्डू द्वारा माता, राधा- कृष्ण, हनुमान की झांकियां प्रस्तुत की गई। मौसमी द्वारा शिव तांडव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें संगठन की सभी महिलाओं ने फूलों व रंगों से होली खेलकर आनंद उठाया। मीनाक्षी गक्खड़ ने अपनी मधुर आवाज में भजनों द्वारा भक्तों को बांधे रखा। भजनों पर महिलाएं खूब झूमी। इस अवसर पर कोमल, सीमा, मीनाक्षी, दिव्या, संजना, सविता, संगीता, नीता, मौसमी, सीमा, शशि, लवलीन, गीतू, संगीता, अंजू, मंजू, रितु, तारा, कमलेश आदि महिलाएं उपस्थित थी।
Leave a Reply