हिसार, 11 मार्च : जिला भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा ने हिसार निवासी व वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सैनी (दहिया) को ओबीसी मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी ने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज तथा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ से विचार विमर्श करके पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सैनी (दहिया) की नियुक्ति करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। मोर्चा के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी (दहिया) ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाएंगे तथा पहले की तरह पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे।
राजकुमार सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष बने

Leave a Reply