हांसी, 11 मार्च : एसडीएम मोहित महराणा ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने में सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। इसलिए सभी अधिकारी अपनी चुनावी ड्युटियों तथा क्षेत्र की भौगोलिक व अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारियां गहनता से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। श्री मोहित महराणा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सेक्टर अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों का समय-समय पर दौरा करते रहें। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, रैंप, दरवाजे खिड़की, साइनेज, पानी व अन्य आवश्यक साजो सामान हर हाल में उपलब्ध होना चाहिए। अगर किसी मतदान केंद्र पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी चीज की आवश्यकता है तो तुरंत संबंधित उच्च अधिकारी से संपर्क कर व्यवस्था को दुरुस्त करवाए।
Leave a Reply