सन्दीप न्योली को बनाया विधानसभा नलवा का युवा कांग्रेस   का अध्यक्ष

सन्दीप न्योली को बनाया विधानसभा नलवा का युवा कांग्रेस   का अध्यक्ष

हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा संगठन में  ऊर्जा भरने के लिए युवा कांग्रेस ने पदाधिकारियों की नई सूची जारी की,इसी के तहत गांव न्योली कलां निवासी सन्दीप न्योली को नलवा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

सन्दीप न्योली ने अपनी नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हूडा,राष्ट्रीय इंचार्ज  कृष्णा एलोवेरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी, हरियाणा के युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया व कहा कि जो जिमेदारी शीर्ष नेतृत्व ने उनको सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व नलवा विधानसभा की युवा कांग्रेस टीम के साथ मिलकर युवा कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे ।

उन्होंने कहा  युवा कांग्रेस बढ़ती महंगाई ,घटते रोजगार,हर वर्ग की आवाज उठाने का काम करेगे । उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत निति व गलत नियत की वजह से आम जनता का जीना हराम हो चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published.