ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पूरे शहर की लाइट दोपहर करीब 1 तक बंद रही। इस दौरान शहर के अलग-अलग फीडरों से विभिन्न कॉलोनी में बिजली सप्लाई चालू की गई। शनिवार सुबह 7:10 बजे हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफार्मर में बड़ा फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर धु-धु करके जलने लगा। आग की लपते आसमान में बहुत ऊपर तक जा रही थी। ऐसा देखते ही बिजली निगम के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत 132 केवी लाइन की सप्लाई बंद की। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए हांसी दमकल विभाग का ताम झाम जवाब दे गया। हांसी शहर के दमकल विभाग के पास चार गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इसके बाद बरवाला व नारनौंद दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। ट्रांसफार्मर में लगी आग इतनी भयंकर थी कि उसको बुझाने में करीब 4:30 घंटे का समय लगा। इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर से निरंतर धुआं निकल रहा था। आग के कारण करीब डेढ करोड रुपए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से डैमेज हो गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हिसार ट्रांसफॉर्मिंग सिस्टम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियरिंग पुष्पेंद्र सिंह अपनी पूरी टीम के साथ हांसी भिवानी रोड स्थित बिजली घर में पहुंचे। उन्होंने आते ही अपनी टीम को नए ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने के कार्य में लगा दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए से पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए करीब दो-तीन दिन लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी थी वह पूरी तरह से डैमेज हो चुका है। अभी तक आग लगने के सही कारणों का नहीं पता लग पाया है। इसके लिए उनकी टीम जांच में जुटी हुई है। इस दौरान हांसी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
शहर वासियों को 9 घंटे झेलना पड़ा बिजली कट
- ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के दौरान शहर वासियों को करीब 9 घंटे बिजली कट झेलना पड़ा। दोपहर बाद 3 तक भी पूरे शहर में बिजली सप्लाई नहीं हो पाई थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम शहर की विभिन्न कॉलोनी की सप्लाई अन्य बिजली फीडर से जोड़ने में जुटे हुए हैं। आग लगने से शहर की मेन लाइन बंद हो गई। जिससे सुबह सात बजे बिजली कट लग गया और करीब 1 लाख से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। दमकल की गाड़ियों का खत्म हो गया पानी
- फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विनोद ने बताया कि उनकी गाड़ियों का पानी खत्म हो गया था। और लाइट बंद होने के कारण पानी नहीं भरा गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि बरवाला, नारनौंद व हिसार से और गाडियां मंगवाई गई। साथ ही उन्होंने बताया कि जरनेटर के द्वारा गाड़ियों में पानी भरवाने का प्रयास किया किया। ट्रांसफॉर्मर में तेल होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन कॉलोनी में रही बिजली बाधित
–ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण उमरा रोड़, काली देवी रोड़, रामसिंह कॉलोनी, उत्तम नगर, शांति नगर, जगन्नाथ कॉलोनी, जीटी रोड, बस स्टैंड के पीछे मोची मोहल्ला, चेता मोहल्ला, बजरिया चौक, बड़सी गेट एरिया,
सहित अन्य इलाकों में बिजली बंद रही। जिस कारण लोगों को अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply