भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने गैस की कीमत 100 रुपये कम करने की सराहना की
हिसार, 9 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये कटौती की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं-बहनों को अनूठा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि इस कटौती के बाद लाखों परिवारों का आर्थिक बोझ कुछ हद तक कम हो जाएगा। तरुण जैन ने गैस सिलेंडर के दाम में कमी को धुंआ मुक्त रसोई बनाने की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से महिला सशक्तीकरण के प्रबल पक्षधर रहे हैं। इसलिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं भी शुरू की गई हैं। इसी कड़ी में गैस सिलेंडर के दाम कम करके अनूठी सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा रचनात्मक सोच को अपनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है।
Leave a Reply