शाहपुर जांगड़ा समाज ने किया चेयरमैन नरेश लाडवा का स्वागत

शाहपुर जांगड़ा समाज ने किया चेयरमैन नरेश लाडवा का स्वागत

हिसार, 2 अप्रैल : हरियाणा सरकार द्वारा नरेश जांगड़ा जी को श्रम कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाए पर शाहपुर जांगड़ा समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया, और नरेश जांगड़ा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जांगड़ा धर्मशाला ट्रस्ट के कमेटी सदस्यो द्वारा सॉल, और मोमेंटो देकर नरेश जी को सम्मानित किया गया। नरेश के साथ हिसार के भाजपा पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल ने भी समारोह में शिरकत की उनको भी सम्मानित किया गया। युवा साथियों ने लाडवा और बामल को विश्वर्कमा भगवान की फोटो देकर सम्मानित किया। नरेश को चेयरमैन नियुक्त करने पर शाहपुर समाज ने भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस मौके पर कमेटी के उपप्रधान रोहतास जांगड़ा, चैयरमैन धनराज, सचिव भीम, बलजीत, कृष्ण फौजी, सत्यवीर, सतबीर, जगदीश, कृष्ण मास्टर, पूर्ण, जसबीर, मनोज, सुनील, संजीत, रमन, सचिन जांगड़ा, अमरदीप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.