हिसार, 10 अप्रैल (देवेन्द्र उप्पल) : ” प्रसव से पहले और प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं को कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिएं ताकि जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य अच्छा रहे।ÓÓ ये शब्द मन्थन अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञा डॉ. शीतल वर्मा ने पाठकपक्ष चैनल पर बात करते हुए कहे। डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि,” गर्भवती महिलाओं को अपनी दिनचर्या, आहार व न्यूट्रिशन आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर जांच व टैस्ट आदि करवाना चाहिए ताकि अगर शरीर में रक्त की कमी या कोई रोग है तो उसकी चिकित्सा समय रहते की जा सके। इन सबके लिए मन्थन अस्पताल में 14 अप्रैल को गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। कैम्प में थायरायड और खून की जांच निशुल्क की जाएगी। अल्ट्रासाउन्ड में 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उस दिन जो महिला इस अस्पताल में प्रसव के लिए पंजीकरण करवाएगी उसे डिलीवरी शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। गर्भवती महिलाएं तेज धूप से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
Leave a Reply