महाशय जबरसिंह खारी का आकस्मिक निधन आर्य जगत में छाई शोक की लहर

महाशय जबरसिंह खारी का आकस्मिक निधन आर्य जगत में छाई शोक की लहर

आर्य जगत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय जबरसिंह खारी का 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है । महाशय जी की मृत्यु से आर्य जगत में शोक की लहर छा गयी है । उनके निधन से वेद प्रचार की बहुत बड़ी क्षति हुई है । यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता एवं विश्व शान्ति गायत्री मिशन के नेशनल चेयरमैन आचार्य सुफल ( हांसी) ने बताया कि गांव खतौली (मुज्जफर नगर) के मूल निवासी महाशय जबरसिंह खारी ने लाला रामशरण दास वेद प्रचार मण्डल हांसी (हिसार) के तहत 27 वर्षों तक गांव गांव में घूम घूम कर वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया । वे आर्य समाज के बहुत अच्छे मिशनरी प्रचारक थे । वे मिलन सार, मेहनती, ईमानदार महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के एक सच्चे सिपाही थे । उनकी क्षति पूर्ति हो पाना बहुत ही कठिन है । परम पिता परमात्मा उनकी आत्मा को शान्ति एवं सदगति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.