प्रभीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने धरनारत पटवारियों को दिया समर्थन

हिसार,19 जनवरी 2024

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने लघुसचिवालय गेट पर धरनारत पटवारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेता बजरंग इन्दल,अमित जाटव,प्रदीप यादव,जयवीर गोदारा,अनिल भोरिया और मोनू ने धरनारत पटवार और कानूनगो एसोसिएशन को समर्थन देते हुए कहा की हरियाणा सरकार को इनकी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। पटवारीयों की हरियाणा में जितनी जरूरत है उतनी संख्या में नियमित भर्ती वर्षो से नही हुई है। इतना ही नही अन्य कर्मचारियों की तरह पटवारियों को भी ट्रेनिग समय में तनख्वाह भी मिलनी चाहिए। इन्दल ने कहा की पटवारी गांव और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते है। इनकी सभी मांगे जायज है जो तत्काल पूरी होनी चाहिए।

जारीकर्ता
बजरंग इन्दल
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी
हिसार 9812000248

Leave a Reply

Your email address will not be published.