सुरेंद्र फौजी प्रधान और अंकित पूनिया बने सचिवऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सिटी सब यूनिट की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

सुरेंद्र फौजी प्रधान और अंकित पूनिया बने सचिवऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सिटी सब यूनिट की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

हिसार। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की यूनिट नंबर एक के अंतर्गत आने वाली सिटी एवं सेक्टर 1-4 सब यूनिट का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन सीटी सब डिवीजन कार्यालय में यूनिट प्रधान सुरेश रोहिल्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मंच संचालन यूनिट सचिव अशोक सैनी ने किया। सम्मेलन को राज्य उपप्रधान जगमिन्द्र पूनियां, सर्कल सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन बिजली निगम में कच्चे कर्मचारियों को सीधे निगम के रोल पर रखने, समान काम-समान वेतन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने, ईएसआई की सेवा को वेतन की सीमा से ना जोडऩे, कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह एक्सग्रेसिया नौकरी, एक्सग्रेसिया राशि व लास्ट पे ड्रान का लाभ दिया जाए, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, बिजली निगमों में नए सृजित पदों के अनुसार सभी आरक्षित श्रेणियों का भर्ती व पदोन्नति का बैकलाग पूरा किया जाए, सभी वर्गों की खाली पदों पर तुरंत पदोन्नति की जाए, नए 33 केवी सब स्टेशन बनते ही वहां एसएसए सहित सभी पद दिए जाएं, एक्सग्रेसिया नौकरी मिलने के पहले व अंतिम पांच वर्ष की शर्त को हटाया जाए, एक्सग्रेसिया का लाभ एक कैटेगरी नीचे की बजाय एक स्टैप डाऊन स्केल किया जाए, निगमों में हर प्रकार के कार्य ठेके पर देने की बजाय स्वयं निगमों द्वारा किए जाएं, बिजली दुर्घटना होने पर साथ वाले कर्मचारियों पर की जाने वाली कार्यवाही बंद की जाए, बिजली निगमों में कार्यरत जेई के खाते में पडऩे वाली शार्टेज को बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाई जाए, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति की समीक्षा की जाए व नीति की उल्लंघनाओं को ठीक किया जाए, कम्यूटेशन राशि की रिकवरी 15 की बजाय 10 साल में करने, निगमों में पदों के पुनर्गठन पर पुनर्विचार किया जाए, बिजली निगमों में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सभी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने सहित अनेक मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है।
यूनिट सचिव अशोक सैनी ने बताया कि 4 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली व 16 फरवरी को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन सहित अनेक ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बिजली कर्मचारी बढ़-चढक़र भाग लेकर सरकार की जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जबाव देंगे।                                
 उन्होंने बताया कि सम्मेलन के अंतिम स्तर में सर्वसम्मति से सब यूनिट की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुरेंद्र फौजी एएलएम को प्रधान, नरेश कुमार एसए को वरिष्ठ उपप्रधान, अमित मोर एलएम व राकेश जांगड़ा एलएम को उपप्रधान, अंकित पूनिया एलडीसी को सचिव, त्रिलोक शर्मा एएलएम को सहसचिव, परमजीत सैनी एएलएम को वित्त सचिव, रणबीर सिंह एलएम व दिलबाग फौजी एलएम को संगठनकर्ता, रमन एसए व सुनीति सांगवान एलडीसी को सलाहकार चुना गया। यूनिट सचिव सचिव अशोक सैनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।  
सम्मेलन को पूर्व यूनिट प्रधान ईश्वर पूनियां, सुभाष लाम्बा, कृष्ण सैनी, रमेश मोर, बिजेन्द्र पूनियां, सुशील कुमार, रमेश बूरा, जगदीश बागड़ी व सुधीर गाबा आदि ने भी संबोधित किया।

फोटो कैप्शन:- सिटी सब यूनिट के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए।

जारीकर्ता
अशोक सैनी
यूनिट सचिव
93545-79969

Leave a Reply

Your email address will not be published.