*किसानों ने धरना स्थल पर किसान विरोधी बजट की प्रतियां फूंकी*

*किसानों ने धरना स्थल पर किसान विरोधी बजट की प्रतियां फूंकी*

हिसार, 2 फरवरी: किसानों की वर्ष 2020 से 2022 में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा, बीमा क्लेम, नरमा कपास की सरकारी खरीद शुरू हो, आवारा पशुओं पर रोक लगे, नहरों में पूरा दो हफ्ते पानी आदि देने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना आज 31वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार व किसान नेत्री कमला देवी ने संयुक्त रूप से की। संचालन जिला सचिव सतबीर धायल, हिसार तहसील सचिव रमेश मिरकां व आदमपुर प्रधान अनिल बैंदा ने संयुक्त रूप से की। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए किसान, मजदूर व कर्मचारी विरोधी बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया गया। इस बजट में किसानों की खाद पर सब्सिडी खत्म कर दी गई। समर्थन मूल्य पर कोई चर्चा नहीं की गई। भावांतर योजना खत्म कर दी। मनरेगा की मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं, इसलिए यह बजट पूर्ण रूप से किसान विरोधी है। इसलिए किसानों ने बजट का विरोध करते हुए लघु सचिवालय पर बजट की प्रतियां जलाकर और लघु सचिवालय का पूर्ण रूप से घेराव करके बंद रखा गया।

     आज के धरने को दिलबाग सिंह हुड्डा, संदीप सिवाच, निर्मला देवी, दिनेश सिवाच, सूबे सिंह बूरा, कृष्ण कुमार गावड, सतीश बैनीवाल, सुदेश देवी, हनुमान जोहर, जय सिंह कालीरावण, मास्टर जयवीर, बलराज बिजला, रमेश बराड़, दयानंद ढुकिया, दलवीर सरपंच, जागीर सिंह कंबोज, कृष्ण पाली, ईश्वर सिंह सिंघराण, कपूर सिंह बगला, रामकुमार जांगड़ा, रामकुमार यादव, ईश्वर ग्रेवाल, सतबीर नंबरदार, महावीर निंबड़िया, प्रीतम सिंह पूर्व सरपंच, प्रकाश घड़वाल, सोनू लोहचब, अनिल धांगड़, सुनील काजला, राजू वैध सातरोड, सिल्क राम, कृष्ण राव, विजय कड़वासरा, राजेश, ईश्वर सुंडावास, राजेंद्र सरपंच कुलेरी, रघुवीर सिंह लाडवा, सतपाल शर्मा, वीरेंद्र पूनिया, मांगेराम, शीशराम खासा, महेंद्र सिंह काबरेल, बलवंत सिवाच, सागरमल मिर्जापुर, संजय पूनिया, भूप सिंह बिजारणिया, संदीप बैनीवाल, राजेश, सतवीर सिंह खेदड़,  रघुवीर गावड़, भूप सिंह  नंबरदार, धर्म सिंह बैनीवाल, रामचंद्र जांगड़ा लाडवा, बुधराम खासा, महा सिंह राजली, श्रवण बिश्नोई, धर्मपाल बागड़ी, राजेंद्र सहारण, धर्मपाल मान, मास्टर दिलीप सिंह, सतबीर रोहिल, बलराज सहरावत, वीरेंद्र बागोरिया, रामानंद यादव आदि ने संबोधित किया।

2 फोटो कैप्शन : किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान।

*-संपर्क:*

 9138917060

Leave a Reply

Your email address will not be published.