हिसार, 21 मार्च : गोल्फ एसोसिएशन, हिसार की बैठक जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिमखाना क्लब, हिसार में सम्पन हुई। बैठक में एच.ए.पी. गोल्फ कोर्स की पुन: स्थापना और सदस्यता रद्दीकरण वापस लेने बारे तथा गोल्फ के प्रोत्साहन व उत्थान हेतु नए सदस्य बनाने बारे चर्चा की गई। बैठक में महासचिव बलराज तक्षक, कोषाध्यक्ष डॉ दिनेश नागपाल, कार्यकारिणी सदस्य मोहित अग्रवाल, आनंद गुप्ता व राकेश जैन उपस्थित रहे।
गोल्फ एसोसिएशन, हिसार की बैठक जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

Leave a Reply