वंचितों वर्गो की सामाजिक और आशक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओ की बैठक ली, कहा-प्रति व्यक्ति आय दोगुणी हुई, सरकारी नौकरियों में

वंचितों वर्गो की सामाजिक और आशक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओ की बैठक ली, कहा-प्रति व्यक्ति आय दोगुणी हुई, सरकारी नौकरियों में

पारदर्शिता से काबिल युवाओं को मिले आगे बढ़ाने के अवसर 

र्थिक उन्नति प्रदेश सरकार की सबसेपाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 23 मार्च : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद तथा जातिवाद से ऊपर उठकर सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति के साथ कार्य किया है। सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित वर्गों के लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक सुधार स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। 

शनिवार को निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकार की कुशल सोच के चलते प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आगामी चुनाव में जनता सरकार के कल्याणकारियों पर मोहर लगाएगी और प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की नीति के चलते युवाओं का विश्वास सरकार के प्रति बहाल हुआ है और उन्हें आगे बढऩे के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल प्रदेश की 10 की 10 सीटों पर खिलेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 95 हजार रुपये है, जो पूर्व के शासनकाल से लगभग दोगुणी है। प्रदेश की जीडीपी 13 लाख करोड़ रुपये है। वर्तमान में प्रदेश का बजट 2.57 लाख करोड़ रुपये है। सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज कार्यरत/प्रगति पर है तथा 8 मेडिकल कॉलेज का कार्य पाइपलाइन में है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि सरकार ने जो वर्तमान में योजनाएं और कार्यक्रम चलाएं हैं, उनका लाभ सभी तक पहुंचे। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विस्तारक जगत पाल बेनीवाल, महामंत्री जगत सिंह, रीता शर्मा, धर्मवीर माटा, जगदीश सिंह, ओपी मेहता, विकास हिसारी, ज्ञानचंद ग्रोवर, आत्म प्रकाश, अश्विनी शर्मा, अनुराग वधवा, राजीव शर्मा, वीके बत्रा तथा पूजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 बड़ी उपलब्धि : रणबीर गंगवा

Leave a Reply

Your email address will not be published.