डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य व अन्य मंत्रालयों में आएगी सक्रियता : डॉ. आशा खेदड़

डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य व अन्य मंत्रालयों में आएगी सक्रियता : डॉ. आशा खेदड़

जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. कमल गुप्ता को दी बधाई

हिसार, 23 मार्च : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, आयुष एवं उड्डयन मंत्रालय दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में ये विभाग सक्रियता से कार्य करेंगे। डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि लगातार दूसरी बार डॉ. कमल गुप्ता को मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार का सम्मान बढ़ाया है। मंत्रालयों के बंटवारेे में डॉ. कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, आयुष एवं उड्डयन मंत्रालय दिया गया है, जो स्वागत योग्य है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य मंत्रालयों के कामकाज को गति मिलेगी। पहले भी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री रहते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने जनता के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता को ये मंत्रालय दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. कमल गुप्ता को स्वास्थ्य, आयुष एवं उड्डयन मंत्रालय दिए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.