हिसार, 14 मार्च : 15 दिन पहले घर से लापता हुए 30 वर्षीय युवक विकास का शव बीती रात सलेमगढ़ राजवाहे से बरामद हुआ। विकास हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की एक कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और अविवाहित था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। विकास के घर से लापता होने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। विकास के पिता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी करते हैं।
Leave a Reply