बोले-राजनीति की शुरुआत निचले पायदान से करनी चाहिए

बोले-राजनीति की शुरुआत निचले पायदान से करनी चाहिए

राव इंद्रजीत सिंह ने हिसार कार्यकता

हिसार, 14 मार्च : गुरुग्राम लोकसभा की टिकट मिलने के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने हिसार में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। यहां उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा अपने राजनीतिक सफर को बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छोडऩे के बाद हमने इंसाफ मंच बनाया था जिसमें मांगेराम जी को  जिला अध्यक्ष बनाया था। एक दिन शहीदी दिवस के मौके पर नरेंद्र भाई मोदी जी से बात हो गई। मैं उनको इनवाइट करने गया। उस समय मोदी जी गुजरात के सीएम हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि तुम क्या सोच रहे हो। हमने कहा हम अपनी पार्टी बनाएंगे। फिर उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ो नेशनल पार्टी ज्वाइन कर लो। उस समय हम भाजपा से जुड़े थे। स्टेट पॉलिटिक्स को लेकर उन्होंने कहा किह 1977 से स्टेट पॉलिटिक्स में रहा। चार बार विधायक बना। 1998 में कांग्रेस पार्टी का मैं और भूपेद्र हुड्डा लोकसभा में कैंडिडेट थे। उसके बाद करगिल युद्ध शुरू हो गया। जिसके बाद कांग्रेस का सुपड़ा ही साफ हो गया। 10 की दस सीटें अपॉजिशन में चली गईं। 2002 में मैं फिर से एमएलए बन गया। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता। ये तो गलत फहमी है। लोग चाहते हैं कि मैं सीएम बनूं। लेकिन दक्षिणी हरियाणा का चुनाव में पूरा योगदान होता है। लेकिन चुनाव के बाद लोग जितनी अपेक्षा करते हैं वैसा नहीं दिया जा सकता। 

अहीरवाल इलाके में आपको उतारा है। चर्चाएं हो रहीं थीं कि लोकसभा के लिए आपकी बेटी को उतारा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि जो लंबी राजनीति करना चाहता है उसकी शुरुआत नीचे से होनी चाहिए। क्योंकि लोगों के काम तो जनता के बीच रहकर ही पूरे किए जा सकते हैं। वह ट्रांसफर से जुड़े काम हो या अन्य। शुरुआत में ही कोई लोकसभा में चला जाता है तो वह लोगों के छोटे मोटे कामों को कैसे निपटा पाएगा। इसलिए राजनीति की शुरुआत स्टैप बाई स्टैप करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.