विप्र होली मिलन समारोह 17 मार्च को ब्राह्मण धर्मशाला में : देशबंधु कौशिक

विप्र होली मिलन समारोह 17 मार्च को ब्राह्मण धर्मशाला में : देशबंधु कौशिक

हिसार, 15 मार्च : जहाज पुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में 17 मार्च को विप्र समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला ब्राह्मण सभा के मीडिया प्रभारी देशबंधु कौशिक ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा, जय माता ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन बनभौरी धाम के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेंद्र कौशिक, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा हांसी व शिक्षक मेहता शर्मा हांसी शिरकत करेंगे। देशबंधु कौशिक ने बताया कि समारोह की शुरुआत प्रात: 9:00 बजे हवन यज्ञ से होगी। हवन यज्ञ के उपरांत धर्मशाला के ऑडिटोरियम में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विप्र समाज को संगठित करना, आपसी भाईचारा बढ़ाना तथा समाज में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज को एक नई दिशा मिलती है और समाज के प्रति अपने दायित्व का भी आभास होता है। उन्होंने विप्र समाज से इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.