किसानों के 1739 करोड़ रुपये माफ करना किसान हित में बड़ा फैसला : कैप्टन भूपेन्द्र

हिसार, 1 मार्च : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों का फसली ऋण का ब्याज माफ किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा।

कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने फसल ऋण पर ब्याज व जुर्माना माफी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह राशि लगभग 1730 करोड़ रुपये बनती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए एक कलम से किसानों के फसली ऋण का यह 1739 करोड़ रुपये माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से हरियाणा के लाखों किसानों को फायदा होगा। प्रदेश सचिव ने किसान हित में इतना बड़ा फैसला लिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी कैबिनेट का आभार जताया है।

कैप्टन भूपेन्द्र वीरचक्र ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकारों ने किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी फैसले किए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा छह हजार रुपये वार्षिक के हिसाब से किसानों के खाते में डालना बहुत बड़ा फैसला है। इसके अलावा भी केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने किसानों के कल्याण व उनकी आय दोगुनी करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों सहित वर्ग के हित में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की बदौलत जनता ने केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की सोच ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.