हिसार, 8 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भीख नहीं किताब दो संस्था द्वारा बांगर सीमेंट के सहयोग से सेक्टर 16 की झुग्गियों में रहने वाली उन महिलाओं का सम्मान किया गया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार का पालन-पोषण कूड़ा बीन कर व घरों में साफ-सफाई का काम करके करती हैं। सम्मानित की गई महिलाओं को माला पहना कर व लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। बांगर सीमेंट की ओर से रीजनल इंचार्ज दिनेश शर्मा, जिला इंचार्ज अतुल शर्मा, मोहित सैनी, शुभम सोनी के अलावा भीख नहीं किताब दो संस्था की अध्यक्ष अन्नू चिनिया, गरिमा बंसल, अंकुर व राजेश कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
Leave a Reply