जी वी एस इंटरनेशनल स्कूल में ‘यादें’ फेयरवेल पार्टी का आयोजन- योगिता मिस फेयरवेल व अभय मिस्टर फेयर चुने गए –

जी वी एस इंटरनेशनल स्कूल में ‘यादें’ फेयरवेल पार्टी का आयोजन- योगिता मिस फेयरवेल व अभय मिस्टर फेयर चुने गए –

हिसार 5 फरवरी : जी वी एस इंटरनेशनल स्कूल दुभेटा में ‘यादें’ (फेयरवेल) पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विदाई समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए और फेयरवेल पार्टी का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा योगिता को मिस फेयरवेल तथा अभय को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक सोनू पंघाल व प्राचार्य प्रदीप सूरा और स्कूल के अध्यापकगण मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
निदेशक सोनू पंघाल और प्राचार्य प्रदीप सूरा ने बच्चों को बोर्ड और स्कूल परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के बारे में सुझाव दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसं मौके पर स्कूल के अध्यापक राकेश जांगड़ा, अमरजीत पूनियां, शिक्षिकाएं प्रोमिला, आरती और नीतू आदि ने भी बच्चों को भविष्य की तैयारियों व करियर के बारे में जागरूक किया।
चित्र सहित
जारीकर्ता
मो. 7206568000

Leave a Reply

Your email address will not be published.