पाठकपक्ष न्यूज
आदमपुर, 11 मई : उचाना में महिलाओं के साथ हुए दुव्र्यवहार की घटना ने सारी हदें पार कर दी है, लेकिन हम ऐसी घटना से डरकर घर बैठने वाले नहीं है। महिलाओं का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ जनता अपनी बहन, बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी और चुनाव में वोट की चोट से करारा जवाब देगी। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शनिवार को आदमपुर हलके में जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अपने ननिहाल पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों के साथ शर्मनाक घटनाक्रम के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि किसान कभी ऐसा आक्रोश नहीं दिखा सकते है। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता को अपनी बेटी के सम्मान की जिम्मेदारी उठानी होगी और लड़ाई लडऩी होगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम सदैव किसानों के हित में रहे है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले हमारा विरोध कर सकते है लेकिन महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करने का अधिकार उन्हें कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी अन्यथा ऐसे शरारती तत्वों के हौसले बढ़ेंगे।


Leave a Reply