पाठकपक्ष न्यूज, हिसार, 16 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने उचाना हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत गांव धनखड़ी से की। इसके बाद छापड़ा, खटकड़, कहसुन, भौसला और काजला गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। अनेक गांवों में जयप्रकाश को ट्रैक्टर पर बिठाकर सैंकड़ों वाहनों के साथ चुनावी सभा तक ले जाया गया। जयप्रकाश ने आज अपने चुनावी दौरों से पूर्व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और आगामी रणनीति बनाई। हलका के एक-एक गांव की रिपोर्ट ली। जयप्रकाश ने कहा कि यह कोई छोटा चुनाव नहीं है। यहां से जयप्रकाश दिल्ली जाएंगे और यहां से हरियाणा की सत्ता का रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश संसद में होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में कांग्रेसी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेंगी।

Leave a Reply