जो कसर लोक सभा चुनाव में रह गई उसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरी करेंगे : मनोहर  लाल खट्टर 

पाठकपक्ष न्यूज

करनाल, 14 जून :  केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र करनाल में  पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में लोक सभा चुनाव में जो कसर रह गई थी उसे अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान बदलने का झूठा प्रचार किया, जिसके फलसवरूप एक खास वर्ग कांग्रेस के झूठे प्रचार से गुमराह हो गया और भाजपा को नुकसान हुआ। वर्करों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जीते पांच में से तीन को केंद्र में मंत्री बनाने से ये अनुमान लगाया जा सकता कि मोदी जी के मन में हरियाणा के प्रति कितना प्यार और सन्मान है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको मिली है उसको वे ईमानदारी से पूरा करेंगे। दिल्ली से करनाल आते समय जगह-जगह मनोहर लाल खट्टर का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.