नारनौंद की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है : नैना चौटाला

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 22 मई : बुधवार को हिसार लोकसभा से जननायक जनता पार्टी की प्रत्याशी नैना चौटाला नारनौंद हलके में वोट मांगने के लिए पहुंची। नैना चौटाला ने गांव बास, धर्मखेड़ी, जामनी खेड़ा, खांडा खेड़ी, सुलचानी, भैणी अमीरपुर, मिलकपुर, मिर्चपुर, गैबीनगर, कोथ कलां, कापड़ो, हैबतपुर, गुराना, सिंधड़, महजद में जनसंपर्क अभियान चलाया। सभाओं में उमड़ी भीड़ से गदगद नैना चौटाला ने कहा कि नारनौंद की जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आपके समर्थन, प्यार और आशीर्वाद को भुलाया नहीं जा सकता। नैना चौटाला ने कहा कि हम हमेशा नारनौंद हलके की जनता की अहसानमंद है। उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके ने दुष्यंत चौटाला को सांसद बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और 2019 में भी यहां की जनता ने हमारा साथ देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। विधानसभा चुनाव में भी आपने जेजेपी प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा में भेजा। नैना चौटाला ने कहा कि 2014 में नारनौंद के मतदाताओं ने युवा सांसद चुनकर इतिहास रचा था और इस बार हिसार लोकसभा से पहली महिला सांसद चुनकर उन्हें दिल्ली भेजने के लिए रिकॉर्ड वोट देकर विजयी बनाएं।    नैना चौटाला ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि पार्टी ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.