पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 20 मई : श्री श्याम बालाजी सेवादार मंडल की ओर से हर माह बारस पर चलाए जाने वाले भंडारा की कड़ी में आज दोपहर पूर्व नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 75 पर 18वां मासिक भंडारा लगाया गया। संस्था के प्रधान सुरेंद्र बालान ने बताया कि कमल पुरोहित व समाजसेवी अमित सैनी बावलिया ने बाबा श्याम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर श्रीश्याम बालाजी सेवादार मंडल के संस्थापक एन. के. गोयल, सरपरस्त सुशील गोयल, संरक्षक प्रवीन अग्रवाल के अलावा सुमित कुकड़ेजा, अरुण सेठी, प्रवीण सहारण, ललित सैनी, सुभाष सैनी, शम्मी सैनी, विजय सैनी, हैप्पी सैनी, संदीप जांगड़ा, सोनू जांगड़ा, रविन्द्र सैनी, राजू, गुलशन गाबा, अमनदीप, यश कुकड़ेजा, पारुल, तुषार सैनी, मोनू, सौरभ, मनदीप, निशांत, संजय सहित मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply