-पाठकपक्ष न्यूज-
हिसार, 19 मई : सेक्टर 16-17 व सेक्टर 13 पार्ट 2 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर के मॉडल पार्क में वरिष्ठ उप प्रधान हरिचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुछ लोगों द्वारा सेक्टर वासियों को मेंबरशिप के नाम पर भ्रमित किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई और सेक्टर वासियों से इसको लेकर सचेत रहने की अपील की गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि सेक्टर में केवल एक ही वेलफेयर एसोसिएशन है जो 2009-10 से रजिस्टर्ड है जिसके प्रधान इन्द्र सिंह मलिक, महासचिव धर्मपाल कालीरामन, वित्त सचिव चरण सिंह हैं। एसोसिएशन की सदस्यता के लिए एसोसिएशन पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में कुछ सोसाइटी पार्कों की देखभाल करती हैं उनका एसोसिएशन से कोई संबंध नहीं है। बैठक में सेक्टर में पानी की बढ़ती किल्लत पर भी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा सेक्टर में सीवरेज समस्या, सीनियर सिटीजन क्लब निर्माण बारे व एन्हांसमेंट के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में एसोसिएशन प्रधान व महासचिव को संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सेक्टर वासियों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र तैयार किया गया। यह मांग पत्र अधिकारियों को सौंप कर उनका समाधान करने की मांग उठाई जाएगी।
मांग पत्र में निम्न मांगें शामिल की गई हैं –
1. सेक्टर में एचएसवीपी बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करवाए और जब तक बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण नहीं होता तब तक सेक्टर में पानी की सप्लाई 4 जोन बना कर सुनिश्चित की जाए।
2. सेक्टर में सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान करवाया जाए।
3. सेक्टर में सीनियर सिटीजन क्लब के लिए 1940 वर्ग मीटर ज़मीन लंबे समय से विचाराधीन है। इसका तुरंत निर्माण किया जाए।
4. सेक्टर के एन्हांसमेंट मुद्दे का समाधान किया जाए
हमारी निगम से प्रार्थना है कि लिटिगेशन के स्थाई हल के लिए पूरे सेक्टर में सभी रेजिडेंट के अकाउंट केवल 191.89 रुपये के हिसाब से ओवरहाल कर दें
ताकि लिटिगेशन पूरी तरह समाप्त हो जाए।

Leave a Reply