स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 के लिए 31 जनवरी से 5 फरवरी तक लगेगा ट्रेनिग कैंप : योगेश शर्मा- लडक़ों के 45, 55, 65 कि.ग्रा. भार वर्ग के लिए होगा 6 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन –

स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 के लिए 31 जनवरी से 5 फरवरी तक लगेगा ट्रेनिग कैंप : योगेश शर्मा- लडक़ों के 45, 55, 65 कि.ग्रा. भार वर्ग के लिए होगा 6 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन –

हिसार 20 जनवरी : स्पाइन कबड्डी लीग सीजन-3 के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लीग के चेयरमैन योगेश शर्मा ने बताया कि लीग की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब सीजन-3 के लिए लडक़ो की तीनों कैटेगरी के लिए तोशाम रोड स्थित सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक कैंप आयोजित किया जाएगा।
योगेश शर्मा ने बताया गया की स्पाइन कबड्डी लीग सीजन 3 के कैंप के लिए चयनित हुए खिलाडिय़ों को 31 जनवरी को दिन में 12 बजे से शाम 4 बजे तक सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहुंचना होगा व चयनित हुए खिलाडय़िों को अपना सीरियल नंबर, ओरिजनल आधार कार्ड, ओरिजनल मार्क शीट, ओरिजनल जन्म प्रमाण पत्र के साथ इन सभी कागजों की 2-2 फोटो कॉपी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।  कैंप के दौरान हर वजन भार वर्ग में 2 किलोग्राम वजन की छूट मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ी में अधिक वजन पाए जाने पर या खिलाड़ी के दस्तावेजों में कोई भी कमी पाए जाने पर कैंप से बाहर कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्पाइन कबड्डी लीग सीजन-3 में हर कैटेगरी में 100-100 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। कैंप के दौरान इनमें से हर कैटेगरी के लिए 72-72 खिलाडिय़ों का चयन कर हर कैटेगरी में 6-6 टीमें बनाई जाएगी। 6 दिवसीय कबड्डी ट्रेनिंग कैंप में खिलाडिय़ों के लिए खाने-पीने व रहने के साथ साथ अच्छी कबड्डी ट्रेनिंग और मेडिकल सुविधा खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क रहेगी। वहीं कैंप के आखिरी दिन खिलाडिय़ों के उत्साहवद्र्धन व कैंप को यादगार बनाने के लिए सभी खिलाडिय़ों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। स्पाइन कबड्डी लीग सीजन-3 में खिलाडिय़ों से किसी भी प्रकार की कोई सिक्योरिटी फीस नहीं ली जाएगी। सिक्योरिटी के लिए खिलाडिय़ों के केवल दस्तावेज जमा किए जाएंगे जो कि लीग के समापन पर सभी खिलाडय़िों को वापिस दे दिए जाएंगे। स्पाइन कबड्डी लीग सीजन -3 के इस कैंप में खिलाडिय़ों को सीजन-3 के आयोजन से जुड़ी हर जानकारी से अवगत करवाया जाएगा। योगेश शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पिछले दो सीजन की तरह ही सीजन-3 भी जबरदस्त कामयाब होगा।
जारीकर्ता
योगश शर्मा
मो. 9992724822

Leave a Reply

Your email address will not be published.