– घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के दौरान ग्रामीणों से मुलाक़ात करते वरिष्ठ कांग्रेस व किसान नेता अनिल मान नलवा

– घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के दौरान ग्रामीणों से मुलाक़ात करते वरिष्ठ कांग्रेस व किसान नेता अनिल मान नलवा

– गांव भेरियां, पातन, कैमरी व तलवंडी बादशाहपुर में चलाया घर-घर कांग्रेस अभियान 

– बीजेपी-जेजेपी सरकार की तानाशाही नीतियों से हर वर्ग परेशान है : अनिल मान नलवा 

हिसार 20 जनवरी : वरिष्ठ कांग्रेस व किसान नेता अनिल मान नलवा ने गांव पातन, कैमरी व तलवंडी बादशाहपुर में घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस के अभियान की शुरुआत की श्री मान ने कहा की नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय चौ. भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौ.उदयभान जी के द्वारा 15 जनवरी को इस अभियान की शरुआत की थी। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के साथ विभिन्न गांवों अवलोकन किया व गांव के निवासियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को साझा किया। इसके साथ-साथ बुुजुर्गों से भेंट करके उन्हें मकर संक्रांति पर आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह में पहुंचने का धन्यवाद किया।

  विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए अनिल मान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है और 2014 से पहले हुड्डा सरकार में हर वर्ग खुश था, प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, व्यापार, प्रति व्यक्ति निवेश सहित जन कल्याणकारी नीतियों हरियाणा प्रदेश नंबर एक नंबर था और आज हरियाणा बेरोजगारी, नशे व अपराध में नंबर एक पर है।

  श्री मान ने कहा की हरियाणा कांग्रेस द्वारा चलाए गए अभियान घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस के माध्यम से हम हर बूथ और हर घर तक पहुंचेंगे व बीजेपी-जेजेपी सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों को हर जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार जन कल्याण के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन हकीकत में यह जुमलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही नीतियों से हर वर्ग परेशान है। परिवार पहचान पत्र में गलत आय दिखाकर बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई और मनमानी आय प्रदर्शित करके राशन कार्ड व पीले कार्ड काटकर गरीब जनता से खिलवाड़ किया गया है। इसी भांति किसान अच्छे बीज, खाद, बिजली व पर्याप्त जल के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं उपज का सही दाम नहीं मिलता और गिरदावरी होने पर सही मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जाता। मान ने कहा कि सरकार को गलत नीतियों का खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 

प्रेषक : टीम अनिल मान नलवा, हिसार

( मो. 9813100018)

Leave a Reply

Your email address will not be published.