(हिसार, 20 जनवरी 2024) आर्ट ऑफ लिविंग की हिसार इकाई द्वारा दिनांक 21 जनवरी, रविवार प्रात: 7 से 9 बजे तक परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की पवित्र वाणी में दिव्य-सुदर्शन क्रिया फ़ॉलोअप का आयोजन किया जाएगा।
स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि कल का सत्र दो स्थान – भारत माता मंदिर, एम.सी कॉलोनी एवं आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर, मकान न॰ 3222, सेक्टर-14, पार्ट-2 बेसमेंट में आयोजित किया जाएगा जिसका संचालन प्रमोद कुमार एवं ईश्वर सैनी करेंगे।
नीरज गुप्ता ने बताया कि सुदर्शन क्रिया वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एक श्वसन तकनीक है, जिससे विश्व भर के 45 करोड़ से भी अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। जिन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग पार्ट 1 कोर्स या यस प्लस कोर्स पूरा किया हैं, उन सभी सदस्यों के लिए संपूर्ण विश्वभर में आर्ट ऑफ लिविंग के केन्द्र साप्ताहिक सत्र आयोजित करते हैं I सुदर्शन क्रिया में श्वास की विशिष्ट प्राकृतिक लय समाविष्ट होती है जिससे शरीर और मन की लय को सामंजस्यता प्रदान होती है जिससे उनकी प्रकृति की लय से संगति हो जाती है। श्वास शरीर और मन को जोड़ती है। जैसे भावनायें आपके श्वास की पद्धति को प्रभावित करती हैं, वैसे हि आप अपनी श्वास की लय में बदलाव लाकर अपने मानसिक और व्यवाहारिक पद्धति में बदलाव ला सकते हैं। यह आपके क्रोध, चिंता और परेशानी को निकाल देती हैं जिससे मन पूर्णता विश्रामयुक्त और उर्जायुक्त हो जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान साधक अन्य आर्ट ऑफ लिविंग सहभागियों के साथ अपनी साँसों की प्रक्रियाओं के अनुभव दोहरा सकते हैं तथा दैनिक अभ्यास को पुनः स्थापित कर पाते हैं। साधक संगीतमय योगासन, सूर्य-नमस्कार, पद्म साधना, ध्यान, प्राणायाम तथा दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करते हुए परमानन्द एवं दिव्य-ऊर्जा की सुखद अनुभूति अर्जित कर पाएंगे। यह सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक निःशुल्क संचालित करते है।
Leave a Reply