*बी.डी.मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल का अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन* 

*बी.डी.मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल का अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन* 

हिसार, 6 फरवरी : श्रीएजुकेशनल सर्विस की ओर से आयोजित अंग्रेजी विषय की ओलंपियाड प्रतियोगिता में बी.डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के आठवीं कक्षा के तनुश ने प्रथम, पीयूष ने द्वितीय व अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा में समीक्षा ने प्रथम, नीशू ने द्वितीय व विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में चाहत ने प्रथम, वंश ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू ने विजेता विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉक्टर आस्था भूटानी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में और परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.