हरियाणा छात्र परिवहन योजना के तहत खण्ड उकलाना का हुआ चयनहिसार, 06 फरवरी।

हरियाणा छात्र परिवहन योजना के तहत खण्ड उकलाना का हुआ चयनहिसार, 06 फरवरी।

हिसार, 06 फरवरी।
हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई पहल की शुरूआत की है। एक से अधिक किलोमीटर दूरी से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग परिवहन सेवा शुरू कर रहा है। जिले के खण्ड उकलाना को पायलट योजना में शामिल किया गया है। विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर व दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में खण्ड उकलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठमड़ा में खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर इस योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रशासन व विशेषकर छात्राओं ने इस सुविधा के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खण्ड के योग्य 19 विद्यालयों में छात्र परिवहन योजना के तहत बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। उक्त सभी 19 विद्यालयों में मुखिया व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मशवरा कर छात्र संख्या अनुसार परिवहन के लिए गाड़ी का चयन कर सुविधा देना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल सतबीर पूनिया ने बताया कि इस योजना से ना केवल हमारी छात्र संख्या में इजाफा होगा बल्कि छात्राओं में सुरक्षा की भावना भी रहेगी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पृथ्वी नंबरदार, सतबीर जांगड़ा, सुखदेव धतरवाल, जगबीर सिंह, मास्टर अनूप सिंह, मनीषा रानी, रेखा रानी, जगदीप सिंह आदि अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.