हिसार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने डॉ. आडवाणी का भारत रत्न के लिए ही सही चुनाव किया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के वरिष्ठ नेता है और पार्टी की मजबूती में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक यात्राएं निकाली वहीं राम मंदिर निर्माण में उनके प्रयास भी अतुलनीय है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान लालकृष्ण आडवाणी हिसार में प्रवास पर आए थे और उस दौरान उनसे कई बार मिलना हुआ था। उनका सरल व्यक्तित्व, मिलनसार छवि व हर किसी को अपना बनाने की कला का हर कार्यकर्ता मुरीद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय लेकर हर कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है और कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से खुशी की लहर है।
राजेन्द्र सपड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।
फोटो बीजेपी 1:-वर्ष 2005 में हिसार प्रवास के समय कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित लालकृष्ण आडवाणी।
-जारीकर्ता
राजेन्द्र सपड़ा, मीडिया प्रमुख
मोबाइल नंबर : 935555700

Leave a Reply