06 फरवरी, रोहतक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगी नें प्रदेश पदाधिकारियों घोषणा की जिसमें रोहतक की डाॅ रमा बल्हारा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा नें रमा बल्हारा को बधाई देते हुए बताया कि डॉक्टर रमा बल्हारा भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता और राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे रमेश बल्हारा की पुत्री हैं। परिवार से मिले संस्कारों और विचारधारा के चलते रमा अपने स्वर्गीय पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पं. लोकेश शर्मा नें कहा कि डाॅ. रमा ने बीटेक के बाद आईआईटी गांधीनगर से चीक की है। आईआईटी के इतिहास में पहली महिला महासचिव भी रही। विधार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं। सतरंज की राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रह चुकी हैं।
रमा बल्हारा ने कहा कि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञ हैं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मैं पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाती हूं कि मैं अपने दायित्व का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करूंगी।
फोटो कैप्शन 1. डाॅ. रमा बल्हारा
2. पं. लोकेश शर्मा
पं. लोकेश शर्मा
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, रोहतक
फोन: 8930459899, 7082159899
– डाॅ रमा बल्हारा के प्रदेश सचिव बनने पर पं. लोकेश शर्मा ने दी बधाई।- डाॅ रमा बल्हारा बनी भाजयुमो प्रदेश सचिव।

Leave a Reply