दो दिवसीय अभिभावक और अध्यापक जागरूक अभियान का हुआ समापन

दो दिवसीय अभिभावक और अध्यापक जागरूक अभियान का हुआ समापन

कलानौर। स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान व जिला परियोजना समन्वक समग्र शिक्षा रोहतक माननीया रेनू खत्री के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे दो दिवसीय समेकित शिक्षा अभिभावक /सामान्य अध्यापक जागरूक कार्यक्रम का आज समापन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में हुआ। प्रिंसिपल सुरेंद्र लाकड़ा महोदय ने रेनू खत्री सहित आए हुए अध्यापकों व अभिभावकों का स्वागत किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति रेनू ने की व आए हुए अध्यापकों अभिभावकों को सम्बोधित किया । अपने सम्बोधन में उन्होंने समेकित शिक्षा बारे व दिव्यांग बच्चों के प्रति  समाज को कैसे जागरूक किया जाए विषय पर चर्चा की । इस कार्यक्रम में 30 सामान्य अध्यापक 25 दिव्यांगजन अभिभावक पांच विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य व तीन विशेष अध्यापक उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन के रूप में आई सिरतार संस्था की विशेष अध्यापिका श्रीमति ममता सहगल ने दिव्यांग बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में मिलने वाली सुविधाएं व सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी । इसी क्रम में निरंरता बनाए रखते हुए रिसोर्स पर्सन पारुल ने क्कक्र्रस्॥्रस्ञ्ज ्रश्चश्च के विस्तृत रूप से जानकारी दी । विशेष अध्यापक बंसीलाल ने समेकित शिक्षा के लिए सामान्य अध्यापको को क्लास रूम प्रबंधन सहित उनके लिए उचित शिक्षा प्रबंधन के लिए विस्तृत जानकारी दी व दया रानी ने सामान्य अध्यापको, अभिभावकों व समाज की दिव्यांग बच्चों की भागेदारी के बारे  जानकारी दी। इस कार्यक्रम में राकेश प्रवक्ता हिंदी का विशेष सहयोग रहा। सभी सामान्य अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों ने सभी वक्ताओं कों ध्यान पूर्वक सुना व दिव्यांग बच्चों के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.