रोहतक, 6 फरवरी : जिला में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाएं जा रहे विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने निर्धारित समय अवधि में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने विभाग की अलग-अलग स्कीमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने निर्माण सामग्री के मूल्य निर्धारण करने, जेम पोर्टल पर खरीद, स्वामित्व योजना, विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं, सीएम विंडो व जनसंवाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त अजय कुमार ने जिला परिषद, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के लंबित विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता व पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए कहा कि निर्माण सामग्री के मूल्य निर्धारण करने की समूची कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता गजेंद्र, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत सहित जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल अधिकारी तथा खंडों के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो : 01 से 03
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
शास्त्रीय नृत्य, कथक व भरतनाट्यम पर आधारित कार्यशाला व कार्यक्रम के लिए होंगे ऑडिशन :- उपायुक्त अजय कुमार
– केवल हरियाणा मूल के 15 से 35 वर्ष के युवा ले सकते है भाग
– आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2024
रोहतक, 6 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए नपूर 2023-24 के तहत ऑडिशन लिए जायेंगे। इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के 15 से 35 वर्ष के युवा/उभरते कलाकार भाग ले सकते है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा/कलाकार अपना आवेदन विभाग की ई-मेल artandculturalaffairshry@gmail.com पर निर्धारित अवधि तक भिजवा सकते है।
अजय कुमार ने बताया कि इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदकों को कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन में नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ, कैंसल्ड चेक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा इनकी प्रतियां साथ लेकर आये। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए संदीप (62395-73353) एवं नरेंद्र (97289-70819) पर संपर्क किया जा सकता है।
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
पीएमएफएमई बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने में है मददगार :- उपायुक्त अजय कुमार
– बुनियादी ढांचा के लिए दिया जा रहा है 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण
– स्वयं सहायता समूह के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से मशीन खरीद के लिए दी जा रही है 40 हजार रुपये की राशि
रोहतक, 6 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में लाभकारी साबित हो रही है। विभिन्न योजनाओं के तहत व्यक्तिगत तौर पर पुरुष, महिला, किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह व सहकारी समिति ऋण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
अजय कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को मशीन की खरीद के लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। खाद उद्योग जैसे बेकरी, आटा मिल, सरसों तेल मिल, मसाले, मिठाई, जूस, पेठा, पापड़, फ्रूट, जैम, शहद, मशरूम, बिस्कुट, केक, पिज़्ज़ा, टमाटर सॉस, चिप्स, नमकीन, गजक, गुड़, आचार व मखाना आदि से संबंधित खाद्य पदार्थ को बनाने व उत्पादन की यूनिट लगाई जा सकती है। सरकार की ओर से सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए एमएसएमई सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।
0 0 00 00 0 0 0 0
सैनी स्कूल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम के विद्यार्थियों ने सीखी स्वरोजगार की राह :-
रोहतक, 6 फरवरी : स्थानीय सैनी स्कूल तथा महम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिलयार स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान का भ्रमण कर यहां की कार्य प्रणाली को जाना। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि 100 विद्यार्थियों के इस दल ने संस्थान के विभिन्न विभागों जैसे किचन, फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग का भ्रमण कर वहां की कार्य प्रणाली समझी।
सहायक व्याख्याता अमित कुमार, तरुण हुड्डा तथा मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को इस कोर्स के बाद स्वरोजगार की महत्वता को समझाया, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन अच्छे से यापन कर सकें। संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीब डे तथा सौरभ सिंह ने विद्यार्थियों को होटल प्रबंधन कोर्स में दाखिले तथा उसके पश्चात मौजूद करियर विकल्पों की जानकारी दी। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों ने इस दौरे के आयोजन के लिए संस्थान के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
एक सप्ताह के भीतर निर्माण सामग्री का मूल्य करें निर्धारित :- उपायुक्त अजय कुमार- डीसी की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Reply