जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने किया नामांकन दाखिल

जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने किया नामांकन दाखिल

संसद में हिसार की हिमायत के लिए जेजेपी सबसे बेहतर विकल्प : डॉ. अजय सिंह चौटाला

हिसार में हमने किए खूब काम, नैना चौटाला आपको सवाया करके लौटाएगी : दुष्यंत चौटाला

मुझे मौका दो, फिर से लोकसभा में गूंजेगा हिसार का नाम : नैना चौटाला

हिसार, 6 मई :  सोमवार को जननायक जनता पार्टी की हिसार लोकसभा से प्रत्याशी नैना चौटाला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर नैना चौटाला का नामांकन भरवाया। इससे पहले जेजेपी ने शहर में विशाल जनसभा और रोड शो करके स्थानीय लोगों से वोट की अपील की। नामांकन को लेकर लोगों में खासा जोश था। वे सुबह 9 बजे से ही पार्टी कार्यालय के पास बनाए सभा स्थल की ओर पहुंचना शुरू हो गए थे। नामांकन के दौरान शहर हरे-पीले रंग में नजर आया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी वाले जुमलों की हांडी दो बार चढ़ा चुके है, हर बार जुमलों की हांडी नहीं चढ़ती हैं। भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अपने हकों की आवाज बुलंद करने के लिए हिमायती की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे यकीनन कह सकते है कि जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला हिसार की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि 25 मई को एक-एक वोट जेजेपी को देकर नैना चौटाला का विजयी बनाएं।

नैना चौटाला ने कहा कि जनता ने उन्हें सांसद बनने का मौका दें, फिर से हिसार का नाम संसद में गूंजेगा और दुष्यंत चौटाला की तरह ही वे भी हिसार के हर हक की जोर-शोर से दिल्ली में पैरवी करेगी। नैना चौटाला ने मंगलसूत्र को लेकर न केवल भाजपा पर कड़ा प्रहार किया बल्कि कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी क्या जाने मंगलसूत्र की कीमत। नैना चौटाला ने कहा कि पीएम मोदी और राहुल गांधी वोट के लिए पवित्र मंगलसूत्र का राग अलाप कर निम्न स्तर की राजनीति कर रहे है। अगर मंगलसूत्र की कीमत उन्हें जाननी है तो वे देश के जवानों और वीर शहीदों की पत्नियों से पूछे?

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि हमने सांसद रहते हुए हिसार में क्या-क्या विकास कार्य किए और सरकार में जेजेपी की साझेदारी से हिसार की तरक्की में हमारा क्या योगदान रहा। उन्होंने कहा कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का विकास, एविएशन हब, पासपोर्ट केंद्र खुलवाना, गांवों में पानी के टैंकर, ढाणियों को जगमग करना, गांवों में लाइब्रेरी, एलिवेटेड रोड, नई रूटों पर ट्रैनें चलवाई, फाटक रहित हिसार बनाने जैसे अनेक ऐतिहासिक काम हुए है, जो कि देशभर में नजीर बने। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद हिसार का नाम देश में रोशन करना है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा 

Leave a Reply

Your email address will not be published.