फ्लेमिंगो रिपोर्ट में पूर्व नौ सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 3 दिसंबर को

फ्लेमिंगो रिपोर्ट में पूर्व नौ सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 3 दिसंबर को



पाठकपक्ष न्यूज :
हिसार, 2 दिसम्बर : भूतपूर्व नौ सैनिक एसोसिएशन द्वारा समस्त हरियाणा के पूर्व नौ सैनिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 3 दिसंबर 2023 को फ्लेमिंगो रिजॉर्ट हिसार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के लगभग 3 हजार पूर्व नौसैनिक भाग लेंगे। प्रधान सुभाष कुंडू की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव जय नारायण जाखड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले इस आयोजन में पूर्व नौ सैनिकों से संबंधित समस्याओं व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, सेवानिवृत्ति के बाद आने वाली कठिनाइयों, पुनर्वास संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श व निष्पादन के लिए चर्चा की जाती है। फ्लेमिंगो रिजॉर्ट में हुई बैठक के दौरान एक्स नैवल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष
Haryana Tim
HISAR
FLAMINGO RESTAURANT RECEPTION MOTEL OFFICE
कुंडू ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह एसोसिएशन लगभग 20 वर्षों से पूर्व नौ सैनिकों से संबंधित विषयों पर कार्य करती है। इस बार नौसेना दिवस के अवसर पर प्रथम रविवार 3 दिसंबर को होने वाले आयोजन में मुख्य मुद्दे सैनिकों के आरक्षण में कटौती, ओआरओपी, बैंकिंग, आवासीय तथा स्पर्श पोर्टल से पेंशन वितरण संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.