पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 जुलाई (इकबाल सिंह उप्पल): हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी ने हिसार की पंजाबी लेखिका व कवित्री गुरप्रीत कौर सैनी को बीबी जागीर कौर संधू पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। सैनी को वर्ष 2020 के लिए चुना गया है। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी ने वर्ष 2017 से 2022 तक के पुरस्कार देने की घोषणा बीते कल की है। इस पुरस्कार के तहत गुरप्रीत सैनी को यादगारी सन्मान पत्र के साथ एक लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। संगरूर जिले की जम्पल गुरप्रीत सैनी का हरियाणा के सैनी परिवार में विवाह हुआ है। विवाह के बाद भी गुरप्रीत सैनी ने पंजाबी साहित्य के लिए काम करना जारी रखा और कड़ी मेहनत करती रही गुरप्रीत सैनी ने पंजाबी भाषा मे कई पुस्तकें अलग-अलग विषय पर लिखी हैं। उन्होंने लाल किला देहली पर आजादी दिवस पर होने वाले पंजाबी कवि सम्मेलन में कई बार अपनी कविता पड़ी है। इस पुरस्कार के लिए गुरप्रीत सैनी ने हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का दिल से आभार जताया है।

Leave a Reply