पिछड़ा वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर जताई खुशी, लड्डू बांटे 

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा के बैकवर्ड समाज के आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने व क्रीमिलयेर की लिमिट को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने तथा बैकवर्ड के नौकरी में खाली पड़े पदों (बैकलॉग) को तुरंत प्रभाव से भरने की घोषणा करने पर आज हिसार शहर में सभी पिछड़ा समाज के प्रतिनिधियों ने शहर के सब्जी मंडी चौक पर एकत्रित होकर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला हिसार भाजपा प्रभारी जवाहर लाल सैनी मुख्य रूप से पधारे व मुख्यमंत्री का इन घोषणाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर जांगड़ा समाज से प्रधान उदय सिंह जांगड़ा, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह जांगड़ा, पूर्व प्रधान रामतीर्थ सुथार, डॉ. कुलवंत सिंह जांगड़ा, रामकुमार जांगड़ा, अंबिका प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हिसार, कुम्हार समाज से राकेश प्रजापत, नरेश वर्मा, राजकुमार जाटव, औमप्रकाश वाल्मीकि, सैनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र सैनी, रमेश सैनी सरपंच खरड़, राजेश सैन, निशान यादव, सुभाष राजलीवाल, महेंद्र किरोड़ीवाल गांव रायपुर, रत्न जग्रवाल, अजीत सैनी, प्रदीप सैनी व पवन सैनी एडवोकेट सहित काफी संख्या में समाज के लोगों ने मिलकर खुशी जताई तथा सी.एम. नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया व लड्डू बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.