पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति ने हवन करके मनाया स्थापना दिवस

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 18 अगस्त : पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति का स्थापना दिवस बुधला संत हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। समिति के सचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान समिति के प्रधान विनोद साहनी रिंकू देवी रहे। समिति के अर्चक प्रमुख आचार्य सुरेश प्रसाद मिश्र ने राष्ट्र स्मृद्धि, विश्व कल्याण, चहुं ओर सुख शांति, सर्वे भवन्तु सुखिन: को ध्यान में रखते हुए मंत्रोच्चारण किये। उपस्थित समिति सदस्यों ने आहुतियां दीं। समिति के सचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय ने बताया कि आज ही के दिन 1973 में पूर्व प्रधान स्व. राजेश पाण्डेय व समाज के अन्य लोगों के प्रयासों से इस समिति का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक समाज हित में समिति द्वारा पूरे वर्ष भर अनेक आयोजन किये जाते हैं। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र, अमन, हिमांशु, राजेन्द्र कुमार मिश्र, गंगा, गायत्री, जयश्री, साक्षी मिश्र, वेदांत शुक्ला, सूरजभान राठी आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.